news

26 वर्षीय महिला पर्यटक की हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर हुई मौत

26 वर्षीय महिला पर्यटक की हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर हुई मौत

वंदे भारत- ( हर्ष शर्मा ) कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में रविवार को हैदराबाद की 26 वर्षीय पर्यटक की पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पायलट ने उसकी सेफ्टी बेल्ट को ठीक से नहीं लगाया था जिसके चलते वह काफी ऊंचाई से गिर गई। टूरिज़्म ऑफिसर सुनैना शर्मा के मुताबिक, उपकरण ठीक थे और हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। शव का कुल्लू के रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया. कुल्लू के डीसी तोरुल एस रवीश ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बहरहाल, डोभी में अगले आदेश तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है।