28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन को मिले चेयरमैन-मेंबर:CM मान बोले- सभी को बधाई; आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) पंजाब सरकार की तरफ से 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबरों की नियुक्ति की है। CM भगवंत मान की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सारी नियुक्तियां की गई हैं।
जालंधर से चंदन ग्रेवाल को सफाई कर्मचारी कमिशन, पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
वहीं, CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई..आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें।

