breakinghealthIndiaJalandharnewsPunjab

सिविल अस्पताल के 3 डॉक्टर सस्पेंड, 1 बर्खास्त

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि जालंधर के अस्पताल में हुई मौतें अस्पताल अधीक्षक, एसएमओ और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की लापरवाही का नतीजा हैं। रविवार रात जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में 25 से 30 मिनट तक हुई गड़बड़ी के कारण तीन मरीजों की मौत हो गई थी।उन्होंने कहा, “मुझे दुख है कि हम गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान नहीं बचा सके।उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लापरवाही बरती गई। अस्पताल में ऑक्सीजन के चार स्रोत थे, लेकिन खराब प्रबंधन के कारण मौतें हुईं।

डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज कुमार, एसएमओ डॉ. सुरजीत सिंह और कंसल्टेंट एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुनाक्षी को सस्पेंड किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की, “हाउस सर्जन डॉ. शिविंदर सिंह को सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।”

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मामले की विस्तृत जाँच की जाएगी। उन्होंने कहा, “अन्य तीन डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है और उन्हें मिलने वाले सभी सेवानिवृत्ति लाभ भी छिन जाएँगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *