PSPCL के 3 अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के बाद सस्पेंड
वंदे भारत- पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटि PSPCL ने 3 अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटिड कड़ी कार्रवाई की है।
विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कॉरपोरेशन की सामग्री का दुरूपयोग करने के लिए एक अतिरिक्त एस. आई. और दो एस.डी.ओ. को
सस्पेंड कर दिया है।

यहां जारी प्रेस बयान में यह बात व्यक्त करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि पिछले समय के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. के कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक
अतिरिक्त एस. आई. सुखदर्शन पाल सिंह और दो एस. डी. ओ. ज्ञान सिंह और हरमनदीप सिंह के खिलाफ पी. एस. पी. सी. एल. की सामग्री जैसे कि ए.सी. एस. आर. कंडक्टर और 66 के. वी. केबलों के दुरुपयोग पर तत्काल कार्रवाई की
गई है। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को दो अलग-अलग मामलों में पी. एस. पी.सी.एल. द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित किया गया है।

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि इन मामलों में चीफ इंजीनियरों और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियरों सहित अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मचारी द्वारा किया गया कोई भी भ्रष्ट कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान 400 से अधिक भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और किसी भी राजनेता या अधिकारी सहित किसी को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में बख्शा नहीं गया।
