300 यूनिट मुफ्त बिजली मुफ्त बिजली लेने वालों के लिए अहम खबर, कनेक्शन काटने की तैयारी

वंदे भारत 24. जालंधर पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुफ्त बिजली लेने वालों के लिए अहम खबर, कनेक्शन काटने की तैयारी, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है लेकिन कई लोग मुफ्त बिजली का गलत इस्तेमाल करने के कारण व्यावसायिक रूप से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने बिना लोड की मिलीभगत से 2 कनेक्शन अपने घरों में करा लिए हैं। विभाग की ओर से ऐसे मिलीभगत करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है, ताकि मुफ्त बिजली का दुरुपयोग रोका जा सके।

विभागीय अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि बिजली का दुरूपयोग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में भ्रष्ट बिजली कर्मचारियों पर पावरकॉम का डंडा चलेगा और कइयों की नौकरी पर संकट आ सकता है। विभाग द्वारा अन्य डिवीजनों की टीमों से कनेक्शनों की जांच कराने की तैयारी की जा रही है ताकि कनेक्शनों के अनुचित उपयोग का पता चल सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। जानकारों ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे कनेक्शन चल रहे हैं, जो घर के कनेक्शन पर मिलने वाली मुफ्त बिजली का इस्तेमाल अपनी दुकान आदि में कर रहे हैं जबकि नियमों के मुताबिक घरेलू बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है।
सूत्रों ने बताया कि विभाग ऐसे उपभोक्ताओं का डाटा एकत्र कर रहा है जिनके घरों में 2 या उससे अधिक कनेक्शन हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की विभाग द्वारा जांच की जाएगी और गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही उक्त कनेक्शन जारी करने वाले अधिकारियों पर पावरकॉम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि अनुचित तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वालों की मुफ्त बिजली सुविधा बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है।
