Uncategorized

महंत की मनी बाबे ने की पिटाई, कार्रवाई ना होने पर महंतों ने दी पुलिस को चेतावनी

जालंधर23 दिसंबर: घास मंडी में कुल्फी वाली गली में महंत और मनी गिल बाबे में विवाद हुआ। जहां महंतों ने मनी पर उनके महंत की पिटाई करने के आरोप लगाए है। इस घटना में महंत मोनिका गंभीर रूप से घायल है। घटना से पहले वह दोनों एक साथ होते थे। लेकिन इलाके बंटने को लेकर यह विवाद हो गया, जहां महंत पर मनी ने हमला कर दिया। घटना के बाद से मनी फरार चल रहा है और लुधियाना में रिश्तेदारों के पास रह रहा है। पीड़ित महंतों का कहना हैकि मनी लुधियाना में अपनी मौसी, मामे और बुआ के पास लुधियाना में रह रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

महंतों का कहना हैकि पुलिस को लुधियाना में महंत के ठिकाने भी बताए है, लेकिन पुलिस अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मनी का विक्की मामा मोगा का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से सभी रिश्तेदार लुधियाना में रह रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गौरी ने बताया कि मनी गिल घुगंरू वाले बाबे ने उनके महंत पर हमला किया है। आरोप है कि गली में 4 महीने पहले हमला किया था। पीड़ित गौरी ने कहा कि अब तक इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर आज वह थाना भार्गव कैंप में आए है और मनी गिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

विवाद एरिया बंटने को लेकर हुआ है। महंतों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह जल्द धरना प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी मोहन ने कहा कि मनी के खिलाफ लगातार रेड की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि महंतों के बताए गए ठिकाने पर पहले भी वह रेड कर चुके है। उनका कहना हैकि महंतों ने पहले एक व्यक्ति को पकड़ा था, जब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने लगी तो महंत कहने लगे कि यह दोषी नहीं है, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि महंतों को साथ में लेकर लगातार रेड की जा रही है। इस मामले में 4 बायनेम और 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *