breakingPunjab

जालंधर में नव वर्ष पार्टी बनी बवाल, Royal King Resort और Eastwood विवादों में घिरे जमकर चले लात घूसे

1, JANUARY JALANDHAR

जालंधर। दुनियाभर में 31 दिसंबर की रात नव वर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया, लेकिन शहर के Eastwood और Royal King Resort में भारी हंगामा देखने को मिला। Eastwood में कर्मचारियों और पार्टी में शामिल लोगों के बीच झड़प हुई, जबकि Royal King Resort में एंट्री और पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि Royal King Resort ने 700 रुपए में इवेंट की एंट्री बताई थी, लेकिन कुछ ने 2500 रुपए दिए होने के बावजूद अंदर जाने की अनुमति नहीं पाई। गेट बंद करने और अतिरिक्त पैसे मांगने से लोगों में भारी रोष देखा गया। अंदर डीजे बंद था और खाने की सुविधाएं नहीं दी गईं। रात 11 बजे बताया गया कि प्रोग्राम की परमिशन है, लेकिन कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

लोगों का आरोप है कि नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी। प्रोग्राम की समय सीमा 7 बजे से रात 1 बजे तक तय थी। कुछ युवकों ने मिलकर पार्टी आयोजित की थी, जिसमें हरियाणा और अन्य राज्यों के लोग शामिल थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। DSP भारत भूषण ने बताया कि मैनेजर या सीनियर अधिकारी अभी नहीं मिले, लेकिन अन्य कर्मचारियों से दस्तावेज जमा कराए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यदि कोई आपत्तिजनक सामग्री या शराब परोसने का मामला सामने आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *