बिग ब्रेकिंग: पंजाब सरकार ने दो मंत्रियों के विभाग बदले, संजीव अरोड़ा को दी बड़ी जिम्मेदारी

8,जनवरी….PUNJAB चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव में खास तौर पर संज़ीव अरोड़ा को अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे उनकी भूमिका और मजबूत हो गई है।सरकार ने संज़ीव अरोड़ा को बिजली विभाग (Power Department) का कार्यभार सौंपा है। इससे पहले यह विभाग हरभजन सिंह ETO के पास था। अब हरभजन सिंह ETO केवल लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए जिम्मेदार होंगे।संज़ीव अरोड़ा पहले से ही Industry & Commerce, Investment Promotion और NRI Affairs जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे हैं। बिजली विभाग मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव सरकार की रणनीति का हिस्सा है, ताकि राज्य के महत्वपूर्ण विभागों में नए नेतृत्व के तहत तेज और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। सरकार का यह कदम बिजली और उद्योग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर नीतिगत फैसलों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।मुख्य सचिव ने भी कहा कि यह फेरबदल कैबिनेट रिफॉर्म और विभागों के पुनःआवंटन के तहत किया गया है। यह कदम सरकार की कार्यकुशलता और मंत्रियों के प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है।
