Uncategorized

बेखौफ लुटेरे! गन प्वाइंट पर युवक से लूट, बेरहमी से पीटा; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

17 फरवरी , ( jalandhar) जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच Jalandhar के जिंदा पिंड इलाके से लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, देर शाम एक युवक को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया और बंदूक की नोक पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब युवक ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के कारण युवक घायल हो गया, जिसे बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिंदा पिंड रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *