19 february जालंधर: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में एएनटीएफ (मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल) जालंधर रेंज की नवनिर्मित इमारत का भव्य उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह इमारत 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है।
डीजीपी ने एडीजीपी और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल यह दूसरी इमारत का उद्घाटन है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 3 करोड़ रुपये की लागत से लुधियाना में भी 4 से 5 माह में नई इमारत तैयार हो जाएगी, जबकि फिरोजपुर में भी एक नई इमारत का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि हर साल 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से एनटीएफ को अपग्रेड किया जा रहा है।
टीम को मिली आधुनिक सुविधाएंइस दौरान एएनटीएफ टीम को अपग्रेड गाड़ियां भी मुहैया करवाई गईं। डीजीपी ने बताया कि 2.5 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक टूल दिया गया है, जो 500 किस्म के ड्रग्स डिटेक्ट कर सकता है।उन्होंने बताया कि 20 जनवरी के बाद उनकी टीम द्वारा 10 हजार गिरफ्तारियां की गई हैं। जांच के बाद कुछ लोगों को छोड़ भी दिया गया। गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर शिकंजातरनतारन में आप सरपंच के कत्ल मामले में लंडा द्वारा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने को लेकर डीजीपी ने कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर युवाओं को पैसों का लालच देकर घटनाओं को अंजाम दिलवा रहे हैं। ऐसे मामलों में रेड कॉर्नर और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को भारत लाकर जांच में शामिल किया जा सके।
ई-मेल धमकियों और अन्य मामलों पर बयानडीजीपी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवाद के दौरान कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने के लिए ई-मेल के जरिए धमकियां दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है।वहीं लक्की ओबरॉय मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है। सरहाली केस का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर युवाओं और नाबालिगों को लालच देकर अपराध करवा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को काबू कर केस सुलझा लिया था।
बॉर्डर एरिया होने के चलते चुनौतियांडीजीपी ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर एरिया राज्य है और यहां हर साल करीब 700 के आसपास मर्डर होते हैं। हालांकि दिल्ली और हरियाणा की तुलना में पंजाब में अपराध दर कम है।पाकिस्तान से आ रहे हथियारों और नशे की खेप पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एंटी-ड्रोन सिस्टम के जरिए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिससे नशे और अवैध हथियारों पर काफी हद तक नकेल कसी गई है।