जालंधर में बड़ा हादसा: Shivam Mobile World दुकान में घुसी बेकाबू बोलेरो, ड्राइवर फरार
3,MARCH JALANDHARShivam Mobile World हादसा जालंधर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब नूरपुर कॉलोनी के पास सुंदर नगर स्थित Shivam Mobile World की दुकान में एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी घुस गई। हादसे के समय दुकान के अंदर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुकान का भारी नुकसान हुआ।
कैसे हुआ Shivam Mobile World हादसा जालंधर?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में थी। हरगोविंद नगर निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे और दवाई लेने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान पीछे से एक कार आ गई। पास देने के प्रयास में क्लीनर सीट पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी हटानी चाही, लेकिन गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे गाड़ी सीधी दुकान में जा घुसी।
Shivam Mobile World हादसा जालंधर में अचानक हुई इस टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
महिला और बच्चों की बची जान
हादसे के समय दुकान में मौजूद महिला को हल्की चोटें आईं। बच्चों को भी मामूली झटका लगा, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दुकान में रखे मोबाइल फोन, एक्सेसरीज़, काउंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
ड्राइवर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। थाना आठ के एएसआई निर्मल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

