Punjab

ट्रोल्स पर भड़कीं माही विज

12…jan..टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबर ने हाल ही में फैंस को बड़ा झटका दिया था। 14 साल की शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और सोशल मीडिया पर जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, दोनों ने साफ किया कि वे अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

तलाक के बाद माही विज ने अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। इस पोस्ट में माही ने नदीम को “दिल से चुना हुआ इंसान” बताया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने उनकी दोस्ती पर सवाल उठाए, तो कुछ ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।

अब माही विज ने इन सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आईं और लोगों की जमकर क्लास लगाई। वीडियो में माही ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने और जय ने सम्मान के साथ तलाक लिया है, लोग उसे पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें जबरदस्ती कंट्रोवर्सी और गंदगी चाहिए।

माही ने साफ शब्दों में कहा कि नदीम उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। वह पिछले छह सालों से उनके लिए पोस्ट डालती आ रही हैं और उनकी बेटी तारा भी उन्हें “अब्बा” कहती है, जो जय और माही का आपसी फैसला था। माही ने कहा कि लोगों ने “अब्बा” जैसे पवित्र शब्द को भी गंदा बना दिया है।

अपने वीडियो के आखिर में माही ने ट्रोल्स को कर्मा की याद दिलाई और कहा कि लोगों को इतनी नीचे गिरते हुए शर्म आनी चाहिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई फैंस उनके सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *