मां चामुंडा नंदिकेशवर लंगर कमेटी की तरफ से 41वा विशाल भंडारा : कंवल किशोर सिक्का
वंदे भारत– हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां चामुंडा धाम में लगाए जाने विशाल भंडारे के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. चौकी की तैयारियों को लेकर बैठक अशोक नगर से डायरेक्टर अशोक सिक्का के निवासी स्थान में हुई.

बैठक में कमेटी द्वारा फैसले लिए गए सभी ने अपने अपने विचार देखकर चौकी को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था के बारे में अपने विचार दिए. 21 अगस्त से 25 अगस्त तक होने वाले पांच दिवसीय भंडारे को लेकर 20 अगस्त को सुबह 9:00 बजे श्री गीता मंदिर आदर्श नगर से राशन सामग्री से भरे ट्रक रवाना किए जाएंगे|

अंततः भजन मंडली या महंत जोगिंदर पुजारी प्रदीप पुजारी एंड पार्टी करेंगी गुणगान. इस मौके पर डायरेक्टर कंवल किशोर सिक्का, डायरेक्टर कुलवंत बाबा,उदय चौधरी , प्रधान कपिल सिक्का, महासचिव विनीत सिक्का ,सीनियर उप चेयरमैन सुरेन्द्र मोहन ठाकुर, कैशियर सुशील चानना, पारस आनंद, परमजीत, प्रदीप गुप्ता, सर्वजीत सिंह साबा, यशपाल भगत व रोहित पवार आदि हाजिर थे।

