news

रूस घूमने गए पंजाब और हरियाणा के 7 लड़कों को धोखे से आर्मी में किया भर्ती,यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने की दी ट्रेनिंग

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)  पंजाब और हरियाणा के युवाओं के एक ग्रुप ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. उनका दावा है कि धोखा देकर उनसे जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध लड़वाया जा रहा है. उन्होंने एक्स पर 105 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया है|

https://x.com/umasudhir/status/1764569416636010739?s=20

इस वीडियो में सात लड़के सेना के कपड़े पहने एक बंद कमरे के भीतर दिखाई दे रहे हैं. उनमें से  हर्ष नाम का एक लड़का हरियाणा के करनाल का रहने वाला है. वह वीडियो रिकॉर्ड कर अपने हालात का जिक्र करते हुए सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है|

रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारत के 7 लड़के 

ये सभी लड़के 27 दिसंबर को नया साल मनाने के लिए रूस रवाना हुए थे.उनके पास रूस जाने के लिए 90 दिनों का वैध वीज़ा था. उसके बाद एजेंट उनको बेलारूस ले गया. लड़कों का कहना है कि उनको ये बात नहीं पता थी कि बेलारूस जाने के लिए भी उनको वीजा की जरूरत होगी. बिना वीजा के बेलरूस पहुंचते ही एजेंट ने उनसे पैसे लेकर वहीं छोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने उनको पकड़कर अधिकारियों को सौंप दिया. वीडियो बना रहे हर्ष ने दावा किया कि उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए. जिसके बाद वह रूस उनको यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने को मजबूर कर रहा है

“रूस में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिश” 

वीडियो में दिख रहे सात लड़के उन दो दर्जन लोगों में शामिल हैं, जो कथित तौर पर रूस में फंसे हुए है|उनका कहना है कि धोखे से उनको सेना में शामिल कर लिया गया. पिछले हफ्ते, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह इसी तरह फंसे अन्य लोगों के संपर्क में है, जिनमें जम्मू-कश्मीर का 31 साल का आज़ाद यूसुफ कुमार भी शामिल है. “भर्ती” के कुछ दिनों बाद ही यूसुफ कुमार को कथित तौर पर युद्ध की स्थिति में पैर में गोली मार दी गई थी. ऐसी भी खबरें हैं कि कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के करीब 10 लोग खुद को इसी तरह की संकटपूर्ण स्थिति में बता रहे हैं. उन्हें सुरक्षा गार्ड या मजदूर की के बहाने रूस भेजा गया था, बरगलाने वाले एजेंट ने उन सभी से तीन-तीन लाख रुपये भी वसूले|पिछले महीने सरकार ने कहा था कि उसे पता चला है कि कुछ भारतीय यूक्रेन-रूस के युद्ध में फंस गए हैं. सरकार उनकी रिहाई के लिए मॉस्को में से बातचीत कर रही है