जालंधर सेंट्रल में कांग्रेस ढेर, AAP का दमदार वार—परमजीत कौर और हरपाल मिंटू शामिल

26,DECEMBER JALANDHAR
जालंधर सेंट्रल की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है, जबकि आम आदमी पार्टी तेज़ी से मजबूती की ओर बढ़ रही है।
परमजीत कौर ने सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में पार्टी जॉइन की, वहीं हरपाल मिंटू ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक रूप से सदस्यता ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण और नितिन कोहली की मौजूदगी ने इस राजनीतिक संदेश को और भी मजबूत कर दिया।
परमजीत कौर ने दो टूक कहा कि नितिन कोहली की ईमानदार सोच, ज़मीनी काम और जनता से सीधा संवाद उन्हें AAP तक लाया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अब आम लोगों की उम्मीदों से कट चुकी है। वहीं हरपाल मिंटू ने स्पष्ट कहा कि दिखावे की राजनीति का दौर खत्म हो चुका है और अब काम करने वाला नेतृत्व ही जनता की पसंद है।
यह साफ संकेत है कि जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी का राजनीतिक ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

