Politics

9 साल की सांसदगिरी में एक भी विकास प्रोजैक्ट न ला सके चौधरी संतोख

  • -विकास प्रोजैक्ट न लाने की गाज गिरेगी करमजीत कौर चौधरी पर
  • -लोगों में गुस्सा, क्या एक ही परिवार को बार-बार डालें वोट
  • 9 साल तक दिवंगत चौधरी संतोख सिंह जालंधर से सांसद रहे। मगर सिर्फ संसद में मुद्दे उठाने के अलावा, सिर्फ मीटिगें और बैठकें करने के अलावा वह जालंधर के लिए कुछ न कर सके। 9 साल में चौधरी संतोख सिंह एक भी विकास प्रोजैक्ट जालंधर में नहीं ला सके। इतिहास के पन्ने फरोल रहे जालंधर के वोटरों ने कहा कि बार-बार एक ही परिवार को वोट क्यों डालें। जबकि वह जालंधर के विकास का कभी सोच ही नहीं पाए। जालंधर के वोटर तो विकास चाहते हैं, मगर 9 साल तक अगर कोई नेता विकास का एक भी प्रोजैक्ट न ला सके, तो वह वोट का अधिकारी कैसे हो सकता है।
  • चौधरी परिवार आदमपुर एयरपोर्ट बनाने का दावा करता है। मगर हकीकत यह है कि यह दावा नाम की एक संस्था पर केंद्र सरकार की पहल से शुरु हुआ था और इसका श्रेय भाजपा नेता विजय सांपला को जाता है। इसके अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह ने बड़े बड़े वायदे किए थे, मगर एक भी पूरा न कर पाए। यहां तक कि जालंधर स्मार्ट सिटी बनने के बाद पंजाब में सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुका है। स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई करोड़ों रुपए की राशि का आज कुछ अता पता नहीं है। उनकी सांसदगिरी के दौरान ही नगर निगम में स्मार्ट सिटी का बड़ा घोटाला हो गया, मगर सांसद एक बार भी यह मुद्दा नहीं उठा पाए। अब तो हालात इस कदर बुरे हो चुके हैं कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की बाकी की ग्रांट भी वापिस मंगवा ली है और स्मार्ट सिटी के भ्रष्टाचार की फाइल खोल दी है।
    .
    अकाली दल ने भी बोला हमला, कहा तीन उपल्बिधियां गिना दे चौधरी परिवार
    जालंधर। शिरोमणि अकाली दल ने भी चौधरी परिवार पर तीखा हमला बोला है। अकाली दल का कहना है कि जालंधर के लोगों ने चौधरी परिवार को दो बार चुन कर लोकसभा में भेजा। मगर वह बतौर सांसद एक भी विकास प्रोजैक्ट जालंधर में नहीं ला पाए। अकाली दल ने चुनौती दी है कि चौधरी परिवार इतने साल की अपनी राजनीति में सिर्फ 3 उपल्बिधियां गिना दे जनता को। अन्यथा वह जनता से वोट मांगना छोड़ दे।