जालंधर के 2 MLA समेत कांग्रेस के 9 MLA विधानसभा से सस्पेंड
पंजाब विधानसभा का आज बजट सत्र का चौथा दिन है। इस दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। आज वित्तमंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए गए बजट पर बहस हुई| इसी बीच सदन में बोलते वक्त कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को स्पीकर द्वारा रोक लिया गया। स्पीकर ने यह कहते हुए राजा वड़िंग को रोक दिया कि उनका समय पूरा हो गया है जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सभा में हंगामा करना शुरू कर दिया।
जिसके बाद स्पीकर ने हंगामा करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, राजा वड़िंग समेत 9 कांग्रेस विधायकों को आज के लिए सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है स्पीकर द्वारा मार्शल बुला उन्हें सदन से बाहर निकाला गया

