166 Views
वंदे भारत- नाका तोड़कर भागे गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोहाली में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजपुरा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। मुठभेड़ में गोलियां लगने से गैंगस्टर प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी में पता चला है कि नाके पर तैनात पुलिस ने गाड़ी में आ रहे गैंगस्टर को रोकने के लिए कहा तो वह नाका तोड़कर भाग गए। जब उसके पीछे लगी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की इस दौरान प्रिंस के दो गोलियां भी लगी हैं।

Author: aashikaa govind
50% LikesVS
50% Dislikes