news

गोली मारकर की गई थी डीएसपी की हत्या, शहर के लोगों में दहशत का माहौल

वंदे भारत– बस्ती बावा खेल नहर के पास मृत मिले डीएसपी दलबीर सिंह देओल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि डीएसपी की मौत गॉली लगने से हुई है। उनकी गर्दन में गोली लगी मिलौं है। फिलहाल सुबह से केस को हादसा बता रही कमिश्नरैट पुलिस अंदरखाते मर्डर एंगल पर काम कर रही है।

डीएसपी को गोली कैसे लगी, ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या डीएसपी की हत्या कीं गई या ये मामला सुसाइड से जुड़ा है। फिलहाल इसका खुलासा आन वाले समय में होगा। बता दें कि कुछ दिन पहले मकसूदां में डीएसपी नै युवकों से विवाद के बाद गोली चला दी थी। उसके बाद आज सुबह उनकी नहर के पास लाश मिलौं है। डीएसपी के केस को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।