news

एक ही घर में निकले कई खतरनाक नाग, सांप पकड़ने वाला भी घबराया.

एक ही घर में निकले कई खतरनाक नाग,
सांप पकड़ने वाला भी घबराया

वंदे भारत- पंजाब के जलंधर जिले में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां एक ही घर से एक-दो नहीं बल्कि कई सांप निकलने लगे। यह घटना जालंधर कैंट के दीप नगर इलाके की है जहां रंजीन एवन्यू में घर से एक साथ चार सांप निकले। इसके बाद घरवालों ने जहरीले सांप को पकड़ने के लिए सपेरे बुलाये और काफी मशक्कत करने के बाद दो सपेरों ने इन सांपों को पकड़ा व कमरे से बाहर निकाला। गौरतलब हैं कि मकान नंबर 707 (विजय विला) के मालिक मुकेश कुमार धवन ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले उनके डबल बेड में से सांप की चमड़ी भी निकली थी।

ये पूरा मामला जालंधर कैंट के दीप नगर का है। वहीं इस घटना को लेकर परिवार वाले काफी डरे हुए है। मुकेश का कहना है कि सांप कब से घर में रह रहे हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मुकेश ने कहा कि मकान में उनकी पत्नी, मां और छोटी बच्ची रहती हैं। शुक्र है भगवान का किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि पंजाब में रसेल वाइपर, कॉमन क्रेट और स्पेक्टेल्ड कोबरा नस्ल के सांप पाए जाते हैं।

Cobra snake

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पकड़ा गया एक सांप कोबरा नस्ल का है। उधर जिस इलाके में एक घर से ये सांप पकड़े गए हैं वो खेत के आसपास है। खुला इलाका होने के कारण अक्सर यहां जहरीले सांप निकलते रहते हैं।