पंजाब के किसी भी ‘सिंथेटिक ट्रैक’ वाले ग्राउंड में नहीं बनेगा गणतंत्र दिवस, इस बार PAU में होगा समारोह
पंजाब के किसी भी ‘सिंथेटिक ट्रैक’ वाले ग्राउंड में नहीं बनेगा गणतंत्र दिवस,
इस बार PAU में होगा समारोह
वंदे भारत- पंजाब के किसी भी जिले में सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह नहीं होगा। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, लेकिन यह पहला अवसर होगा, जब इसका आयोजन पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में होगा।

ट्रैक किसी भी तरह से ना हो क्षतिग्रस्त
इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम हमेशा गुरुनानक स्टेडियम में होता था। लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि उनके पास सीएम के कार्यक्रम की सूचना आई है। हालांकि गुरुनानक स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और ट्रैक किसी तरह से क्षतिग्रस्त न हो, इसलिए इसका आयोजन पीएयू में करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

26 जनवरी को लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में होगी परेड
उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल लिखा कि 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पीएयू ग्राउंड में होगी। गुरुनानक स्टेडियम में हमने अभी-अभी नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया है। हम नहीं चाहते कि परेड से ट्रैक का कोई नुकसान हो। पंजाब में किसी भी सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में परेड आयोजित न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।’

