news

जालंधर में भाजपा नेता को पुलिस ने लिया कस्टडी में, जानें क्या है मामला

वंदे भारत- जालंधर में एक भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। पुलिस के साथ उलझने के मामले में भाजपा नेता पर मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच कमिमश्ररेट जालंधर के संतरी तरूणजीत सिंह से दूरव्यवहार करने के मामले में भाजपा नेता किशन लाल शर्मा समेत 3 लोगों के खिलाफ थाना डवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 186, 506 व 353 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-4 की है। यह मामला संतरी तरूणजीत सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है। मौके पर ही पुलिस ने किशन लाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और देर रात तक उनसे बातचीत की जा रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला है की क्राइम ब्रांच द्वारा की अपराधिक मामले में कुछ लोगो को काबू किया है, इसी सबंध में किशन लाल शर्मा वहां गए थे। जब किशन लाल शर्मा ने क्राइम ब्रांच के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें यह कहकर रोक दिया की यह इन्वैस्टीगेशन सेल है, यहां किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जिसका किशन लाल ने विरोध करना शुरू कर दिया। किशन लाल शर्मा के साथ 2 और नामजद किए गए लोगों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।