जालंधर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात ,50 लाख का सोना चांदी ले गए लुटेरे ,लोगों में दहशत, पुलिस हर मोड़ में नाकाम
जालंधर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात ,50 लाख का सोना चांदी ले गए लुटेरे,
लोगों में दहशत, पुलिस हर मोड़ में नाकाम
वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर जालंधर के गदाईपुर से है। जहां सुबह-सुबह चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । अमित ज्वेलर्स से लाखों की चोरी हुई है जहां लुटेरे लाखों का सामान चुरा कर ले गए। मिली जानकारी में पता चला है कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और वहां से सेफ तोड़कर चुरा ले गए।जिसमें करीब 50 लाख रुपए और सोना चांदी था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने सेफ से पैसा चुराकर उसको नहर में फेंका और वहां से गायब हो गए ।बताया जा रहा है कि घटना को लगभग 8 -10 चोरों ने अंजाम दिया है. जिसे सीसीटीवी में साफ-साफ देखा जा सकता है ।वही इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।


