breaking

जालंधर में पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह चली गोलियां, लुटेरे कार छीनकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जालंधर में पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह चली गोलियां,
लुटेरे कार छीनकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वंदे भारत – जालंधर में एक तरफ जहां चोरी और डकैती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, वही ताजा मामला आज सुबह आदमपुर का सामने आया है ।जहां आदमपुर के नजदीक पड़ते गांव उदेसिया में एक पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक व्यक्ति से कार छीन ली। लुटेरे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान विवेक चढ़ा के रूप में हुई है। विवेक ने बताया कि वह सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर उसे बुरी तरह घायल किया और उससे कार लूट कर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, वही इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है ,मौके पर डीएसपी ने पहुंच कर मामले की जांच की, उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा