जालंधर में हाईटेक नाके पर तेज रफ्तार कार ने रौंदा ASI, घटना CCTV में कैद
जालंधर में हाईटेक नाके पर तेज रफ्तार कार ने रौंदा ASI,
घटना CCTV में कैद
वंदे भारत- जालंधर जिले के उपमंडल शाहकोट के कावां वाला पतन में देर रात हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक पुलिस के ASI को बुरी तरह से कुचल दिया और साथ में ही घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इस घटना में ASI सुरजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसे उसके साथियों ने अस्पताल में पहुंचाया। SI सुरजीत सिंह हाईवे पर लगे हाईटेक नाके पर तैनात था। उसने एक कार को रूकने का इशारा किया को कार चालक ने उसके ऊपर ही कार चढ़ा दी और कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी फिर दोबारा हाईवे के साथ साथ लगाई गई सेफ्टी से टकराई। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

साथ में घसीटते ले गए
कार जब तेज गति से ASI सुरजीत सिंह की तरफ आई तो उन्होंने एक तरफ भाग कर बचने की कोशिश भी की। लेकिन कार चालक ने फिर भी उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार से टक्कर के बाद ASI सुरजीत सिंह उछल कर कार की छत पर जा गिरा। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी। वह उसे घसीटता हुआ साथ ले गया।

यह सारा घटनाक्रम वहां पर लगे एक CCTV कैमरे में भी कैद हो गया है। CCTV कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जह यह हादसा हुआ तो हाईवे के हाईटेक नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी अपने साथी को बचाने के लिए गाड़ी के पीछे भी भागे लेकिन चालक कार लेकर फरार हो गया।
थाना शाहकोट के SHO सुखजीत सिंह ने बताया कि कार और कार चालक तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए कार डिटेल निकलवाई जा रही है और आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।


