अकाली दल से बीएसपी ने गठबंधन तोड़ा ,पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगी बीएसपी
अकाली दल से बीएसपी ने गठबंधन तोड़ा ,
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगी बीएसपी
वंदे भारत-बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस करके लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। मायावती ने ऐलान किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अकेली ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठजोड़ से हमें काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी किसी के साथ भी गठजोड़ नहीं करेगी। बता दे कि भाजपा ने पंजाब में विधानसभा चुनाव अकाली दल के साथ मिलकर लड़े थे, पर लोकसभा चुनाव के लिए यह गठजोड़ सही नहीं लग रहा। मायावती के बयान ने साफ कर दिया कि भविष्य में उनकी पार्टी का किसी के साथ मिल कर चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल राजनीति से संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरा जन्मदिन आज समाज भलाई के लिए मनाया जा रहा है। प्रदेश उत्तर प्रदेश में हमारे चार बार सरकार रही है जिसमें हमने सभी लोगों की भलाई और सभी की खुशी के लिए काम किया है.


