पंजाब में शर्मसार करने वाली घटना,गाय का सिर काटकर सड़क पर फेंका
वंदे भारत- पंजाब में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां गौ माता का सिर काटकर सड़क के बीच में फेंका गया है। लुधियाना में सड़क पर गौ माता का कटा सिर देखकर लोगों में भारी रोष है।


जहां इलाके में गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता का कब्जे में ले लिया। वहीं घटना का पता चलते शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा साथियों सहित मौके पर पहुंचे


