news

जालंधर में दबोचे गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे, सुबह-सुबह एनकाउंटर से थर्राया शहर

वंदे भारत-जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और गैंगस्टरों के बीच रविवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह-सुबह पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में घायल हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.

कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं अपराधी

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों अपराधी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं. दोनों बदमाश हत्या, सुपारी किलिंग और ड्रग तस्करी की कई घटनाओं में शामिल थे.जालंधर पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग दो गुर्गों के बीच मुठभेड़  एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से टूट कार का शीशा.पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद मौके पर भीड़ लग गई. साथ ही पुलिस मौका-ए वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं.

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि जो गैंगस्टर पकड़े गए हैं. उनका संपर्क लॉरेंस बिश्नोई के साथ है. पकड़े गए बदमाश नितिन जालंधर का रहने वाला है और दूसरा अश्वनी गांव बुलोवाल का रहने वाला है. ये दोनों 2 लोगों की रेकी कर रहे थे और पुलिस ने इनका ट्रैप लगा रखा था.

जब पुलिस द्वारा इनको पकड़ने की कोशिश की गई तो इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से 15 से 17 राउंड फायरिंग हुई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों पर 10 मामले पहले से ही दर्ज हैं. दोनों आरोपी लोगों को मारने की सुपारी भी लेते थे.

‘2 पिस्टल और दर्जनों कारतूस बरामद’ 

अपराधियों के पास से बरमाद हुई कार को जब्त कर लिया है और पता लगाया जा रहा है कि कार कहीं चोरी की तो नहीं है. आरोपियों के पास से 34 और 32 बोर की दो पिस्टल के साथ-साथ दर्जनों कारतूस बरामद की हैं.

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि ये दोनों USA में बैठे जसमीत उर्फ लकी के साथ लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में थे. लकी ने ही इन दोनों आरोपियों को जालंधर में किसी व्यक्ति की रेकी करने के लिए भेजा था.

पुलिस कमिश्नर ने खुलासा करते हुए कहा कि जसमीत उर्फ लकी वहीं आरोपी है, जिसने सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में दो आरोपियों की मदद की थी और उन दोनों आरोपियों का एनकाउंटर अमृतसर में हुआ था.