पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, मीटिंग में केजरीवाल ने दी हरी झंडी
पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP,
मीटिंग में केजरीवाल ने दी हरी झंडी
वंदे भारत- पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है। इस मीटिंग में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई और कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निवास पर हुए इस फैसले के बाद अब पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन की जो अफवाहे फैल रही थीं अब उन पर भी विराम लगल गया है। INDIA अलाइंस के तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की फैलाी अफवाहों के बाद राजनीति खूब गर्म हो गई थी।


