news

‘मेरी बीवी 7 महीने की प्रेग्नेंट…’ तीसरी बार पिता बनेंगे CM भगवंत मान

‘मेरी बीवी 7 महीने की प्रेग्नेंट…’ तीसरी बार पिता बनेंगे CM भगवंत मान

वंदे भारत- (महिमा ठाकुर) पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं. उन्होंने गणतंत्र दिवस पर यह खुशखबरी दी है. पंजाब के लुधियाना में गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में यह जानकारी दी है. अपने संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि मेरे घर भी खुशी आने वाली है और मेरी बीवी सातवें महीने में प्रेग्नेंट है. सीएम ने कहा कि लड़का हो या लड़की हमने टेस्ट नहीं करवाया है. 

सीएम मान ने संबोधन में कहा कि वह एक खुशखबरी आपको देना चाहता हैं. मार्च महीने में मेरे घर में खुशी आने वाली है. मेरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर प्रेग्नेंट हैं. मान ने कह कि आपको हैरानी होगी कि हमने यह पता नहीं करवाया है कि लड़का है या लड़की. बस तदुंरुस्त बच्चा होना चाहिए. हम लड़के-लड़कियों के चक्कर में कहां पड़ रहे हैं. मान ने कहा, ‘यह ना जांच करवाएं कि लड़का है या लड़की है. क्या पता किस रूप में नारायण मिल जाएंगे’. इसलिए नारी शक्ति को लेकर पंजाब सरकार ने संकल्प लिया है और यह बड़े स्तर पर चलेगा.

सीएम ने कहा कि लड़का हो या लड़की हमने टेस्ट नहीं करवाया है.

कब हुई थी दूसरी शादी दरअसल, सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर सात माह से गर्भवती हैं. गुरुप्रीत और भगवंत मान ने बीते साल जुलाई 2023 में शादी की थी. यह भगवंत मान की दूसरी शादी है. 48 साल के भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की गुरुप्रीत से शादी की थी. भगवंत मान की दुल्हन मूलरूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा की रहने वाली हैं और वह पेशे से डाक्टर भी हैं.

किससे की थी पहली शादी

भगवंत मान ने इससे पहले, इंदरप्रीत कौर से शादी की थी. साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के दो बच्चे हैं. सीएम मान की पहली पत्नी अमेरिका में रहती है.