news

आज से मैदान में उतरेंगे ‘सड़क सुरक्षा बल’, 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी करेंगे लोगों की सुरक्षा

आज से मैदान में उतरेंगे ‘सड़क सुरक्षा बल’,
144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी करेंगे लोगों की सुरक्षा

वंदे भारत- (दीपांशु चोपड़ा)मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सड़क सुरक्षा बल’ शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला बल होगा, जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगा। सीएम मान के मुताबिक, 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर लोगों की सुरक्षा करेंगे। साथ ही देश में किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं हैं, जितनी SSF के पास हैं। आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

देश की पहली फोर्स, सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को होगी समर्पित

आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ शुरू करने जा रहे हैं। यह देश की पहली फोर्स होगी जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगी। सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम देश की पहली ‘रोड सिक्योरिटी फोर्स’ की शुरुआत करने जा रहे हैं।