news

कर्ज के विवाद में दिल्ली ACP के बेटे की हत्या, गिरफ्तार आरोपी ने कहा- नहर में दिया धक्का

वंदे भारत– यशपाल चौहान के 26 साल के बेटे लक्ष्य चौहान की हरियाणा में हत्या किए जाने की आशंका है। लक्ष्य 22 जनवरी से लापता है। इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने लक्ष्य को हरियाणा के पानीपथ के एक नगर में धक्का दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्य 22 जनवरी की शाम से लापता है। वह पेश से वकील था। लक्ष्य एसयूवी कार में सवार होकर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के भिवानी जाने के लिए घर से निकला था। वह दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील के रूप में काम करता था।

लक्ष्य के साथ दो अन्य लोग एक विकास भारद्वाज और दूसरा अभिषेक भी कार में सवार होकर गए थे। विकास तीस हजारी कोर्ट में कलर्क के रूप में काम करता है। लक्ष्य घर नहीं लौटा तो ACP ने 23 जनवरी को समयपुर बादली थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्य की तलाश शुरू की।

अभिषेक ने बताया विकास ने बनाई थी हत्या की योजना

शुक्रवार को पुलिस ने 19 साल के अभिषेक को दिल्ली के नरेला स्थित जवाहर कैंप से पकड़ा। पूछताछ के दौरान अभिषेक ने बताया कि लक्ष्य की हत्या की गई है। उसने बताया कि 22 जनवरी को उसे विकास ने बुलाया था। विकास ने उसे एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोनिपथ चलने के लिए कहा था।

विकास ने उससे कहा था कि लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया है। पैसे लौटाने के लिए कहने पर वह बदतमीजी करता है। इसके बाद उसने लक्ष्य की हत्या की योजना बनाई थी। विकास और अभिषेक सोमवार दोपहर बाद मुकरबा चौक पर मिले थे। इसके बाद वे लक्ष्य की कार में सवार होकर सोनिपथ गए।