शहर मे जिंदा जला दिया गया लड़का, फैली सनसनी,श्री देवी तालाब में भी मिली लाश
शहर मे जिंदा जला दिया गया लड़का, फैली सनसनी,
श्री देवी तालाब में भी मिली लाश

वंदे भारत- इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जालंधर के बस्ती बावा खेल में नहर के पास अधजला शव बरामद हुआ है ,आपको बता दी की जालंधर से आज का यह दूसरा मामला सामने आया है ।पहले श्रीदेवी तालाब मंदिर के तालाब में एक शव बरामद हुआ वहीं अब दूसरी तरफ सुबह राहगीर ने बाबा खेल नहर के पास जला हुआ शव देखा है ।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मिली हुई जानकारी के अनुसार शव के मुंह का हिस्सा छोड़कर सारा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। वहीं उक्त मामले को लेकर जब बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी राजेश ठाकुर से बात की गई तो थाना प्रभारी ने कहा घटना उनके इलाके की नहीं है तो मामला थाना एक के अंतर्गत आता है.

