news

डॉल्फिन मार्केट में दुकानदारों के बीच चले लात-घूँसे

डॉल्फिन मार्केट में दुकानदारों के बीच चले लात-घूँसे

वंदे भारत–  जालंधर डॉल्फिन मार्केट में मोबाइल दुकानदारों में झड़प होने का मामला सामने आया है , बताया जा रहा है कि शिव मोबाइल, मोबाइल डाउन के विक्रेताओं के बीच झड़प हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है ।आरोप लगाए गए हैं कि मोबाइल विक्रेता ने साथियों के साथ मिलकर सिख युवक पर बेसबैट से हमला कर दिया इस दौरान हमले में सिख व्यक्ति की पगड़ी भी उतार दी गई ।वही इस मामले को लेकर थाना दो कि पुलिस को शिकायत भी दे दी गई है ।जिसके बाद थाना दो कि पुलिस ने दुकान मालिक सूरज हो उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

अमन नगर निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मार्केट में शिव मोबाईल पर काम करता है। इस दौरान वह दुकान के बाहर खड़ा था कि अचानक मोबाइल टाउन दुकान का मालिक सूरज अपने साथी रमन ,गौरव ,हर्ष के साथ उसके पास आया ,सर्वजोत ने आरोप लगाए हैं कि सूरज वह उसके साथियों ने उसके साथ बसेबेट से मारपीट की। इस हादसे के दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई जिसके बाद उसने दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। वही इस घटना को लेकर मार्केट मे वहा दुकानदरो ने इकट्ठे होकर मामले को शांत करवाया