जालंधर में भीषण हादसे में 3 की मौत, ऑडी ने ई-रिक्शा सवार लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर
जालंधर में भीषण हादसे में 3 की मौत,
ऑडी ने ई-रिक्शा सवार लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर
वंदे भारत- (सुरभि शर्मा ) पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत के बीच फंसे हैं। इनका इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पांचों व्यक्ति ई रिक्शा में सवार थे और एक तेज रफ्तार ऑडी कार इनको रौंदते हुए निकल गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतकों की पहचान विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, श्री गुरु रविदास नगर निवासी जगदीश चंद्र और किशनपुरा से सटी मुस्लिम कॉलोनी निवासी पंकज के रूप मे हुई है। हादसे में नूरपुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व गोविंदा घायल हुए हैं। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त ऑडी चालक घटना के वक्त नशे में था। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

