कहीं वर्षा तो कहीं ओलावृष्टि…बदल गया पंजाब का मौसम, दो दिन जमकर होगी बारिश; IMD का अलर्ट जारी
वंदे भारत – पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर दिखना शुरू हो गया है।शनिवार को लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर, होशियारपुर व रोपड़ सहित अन्य जिलों में शनिवार सुबह पांच से सात बजे के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हुई।हालांकि इसके बाद बादल छट गए और मौसम साफ हो गया।
पांच फरवरी तक बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
सुबह दस बजे के बाद ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई और पूरा दिन रही। बादल छाए रहने से रात के तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।मौसम विभाग चंडीगढ़ ने राज्य में पांच फरवरी तक के लिए वर्षा (Rain in Punjab) व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange alert in punjab) जारी किया है। रविवार को अधिकांश जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

पांच फरवरी तक पड़ेगा घना कोहरा
वर्षा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना हैं। पांच फरवरी को घना कोहरा (Dense Fog in Punjab) पड़ने की संभावना है। पीएयू मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत किंगरा के अनुसार अभी तक ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो रही हैं। यह वर्षा गेहूं के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे खेत में नमी बढ़ेगी। तेज हवा और ओलावृष्टि से सरसों सहित सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता हैं।

वर्षा से सुधरा एक्यूआई, खन्ना की हवा सबसे बेहतर
प्रदेश में वीरवार को हुई वर्षा ने कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत दिलाई। ज्यादातर शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब से संतोषजनक कैटेगरी में शामिल हो गया।

