दो दिन पहले CM Maan ने जिसे DSP बनाया, उस पर दर्ज़ है रेप का केस DSP को ढूंढ रही है 2 स्टेट की पुलिस
वंदे भारत– पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। कर्नाटक की रहने वाले लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया। इसके बाद उसके साथ 5 साल तक रेप किया। वरुण के खिलाफ बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के CM भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।

युवती बोली- शादी का झांसा दिया
बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया है।

हिमाचल में हुआ था जन्म
वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वह हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर है। फिलहाल वह पंजाब में जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रह रहे हैं।

