पंजाब में रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म होगी: CM भगवंत मान ने किया ऐलान; लोगों को मिलेगी राहत, सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा
पंजाब में रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म होगी: CM भगवंत मान ने किया ऐलान
लोगों को मिलेगी राहत, सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा
वंदे भारत- ( जतिन चौहान ) पंजाब CM भगवंत मान ने ऐलान किया है कि अब हर तरह की रजिस्ट्री से NOC की शर्त खत्म कर दी जाएगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंधी एक पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि इस बारे में जल्दी ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हालांकि, अभी राज्य में हर तरह के मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री में NOC की शर्त अनिवार्य है।

रजिस्ट्री में NOC की शर्त से कई इलाकों में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। वह प्रॉपर्टी की खरीद नहीं कर पा रहे हैं। मामला काफी समय से सरकार के विचाराधीन था। वहीं, इस वजह से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस शर्त के हटने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, रियल एस्टेट मार्केट में तेजी आएगी।
लोकसभा चुनाव से पहले बड़े फैसले ले रही सरकार हालांकि, एक के बाद एक बड़े फैसले सरकार द्वारा आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर किए जा रहे हैं। इससे पहले सरकार ने इंतकाल के कैंप लगाए थे, फिर मकानों के नक्शों में सेल्फ अटेस्टेड की सुविधा दी गई। इसके साथ ही 10 लाख राशन कार्ड भी बहाल किए गए हैं।

