जालंधर के मशहूर शोरूम करमा फैशन के मालिक को धमकी देने वाला गिरफ्तार, देखें क्यों मांगी जा रही थी फिरौती
जालंधर के मशहूर शोरूम करमा फैशन के मालिक को धमकी देने वाला गिरफ्तार
देखें क्यों मांगी जा रही थी फिरौती
वंदे भारत- ( महिमा ठाकुर ) जालंधर के मशहूर करमा फैशन के मालिक को धमकी मिली थी और एक लेटर भी फैंका गया था जिसमें गैंगस्टरों के नाम लिखे थे। पुलिस ने उक्त मामले की गहराई से जांच में जुट गई थी जिसके चलते पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने करमा फैशन के मालिक शेखर को धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने काबू में किया है उसका नाम गिल बताया जा रहा है जो गोपालनगर का रहने वाला है। जानकारी में पता चला है कि गिल ने यह काम विदेश में बैठे अपने नज़दीकी के कहने पर किया था। उसी के कहने पर ही गिल ने धमकी भरी चिट्ठी और गोली का राउंड भी फेंका था।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस की स्पेशल सेल रिमांड हासिल करेगी। फिलहाल यही मामला सामने आया है कि उसका किसी गैंग के साथ कोई लिंक नहीं है। वह केवल दहशत फैला कर पैसे ऐंठने की फिराक में था। शोरूम के मालिक ने बताया कि उसे पहले भी धमकियां मिल रही थी जिसे लेकर वह गंभीर नहीं हुए। इस बार जब खत और रौंद मिला तो उसने थाना-4 की पुलिस उक्त मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिक्रयोग्य है कि जालंधर में बहुचर्चित करमा फैशन स्टूडियो के बाहर को एक धमकी भरा खत मिलने से सनसनी फैल गई। धमकी भरे खत के साथ एक जिंदा रौंद भी मिला था। स्टूडियो मालिक शेखर ने बताया था कि उक्त खत में (LB) यानि के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे जीबी (GB)ने लिखा, ”जय श्री राम लिखते हुए कहा ये रौंद तुम्हें बतौर गिफ्ट भेजा है। अगर, तू मेरे जितने मर्जी नंबर ब्लॉक कर दे, तूने कया सोचा मेरा नंबर ब्लॉक करके कितने दिन भागेगा, तू चाहे पुलिस को बता दें चाहे सिक्योरिटी रखे लें, लेकिन कितने दिन सिक्योरिटी रख लेगा, तेरा परिवार का कोई भी सदस्य मिल गया, उसका नुकसान करेंगे। तेरी दुकान भी बंद होगी और सुसायटी में भी बदनामी होगी। अगर हमने कोई कार्रवाई की तो,… नहीं तो चुपचाप निपटा लें, हम तेरे साथ हैं और तेरा साथ देंगे। हमने दोस्ती वाला हाथ आगे किया है। जो भी तेरा टेक्स है दे दे… अगर हमारे साथ दुश्मनी करनी है तो तेरी मर्जी है। तूझे 2-4 दिन में वह रिजल्ट मिल जाएगा। ये गोली तूझे गिफ्ट के तौर पर दे रहे हैं। नहीं तो हमारे साथ सेटलमेट कर लें, नहीं तो ये गोली तेरे किसी भूी परिवार के सदस्य पर चल सकती है।”

