हेमंत सोरेन का इस कांग्रेस नेता से कनेक्शन आया सामने, जानें ईडी ने क्यों भेजा समन
हेमंत सोरेन का इस कांग्रेस नेता से कनेक्शन आया सामने
जानें ईडी ने क्यों भेजा समन
वंदे भारत- ( आकांक्षा श्रीवास्तव ) राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के घर से मिली कार के तार कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े हैं। इस बात का खुलासा ईडी की तहकीकात में सामने आया है। यह कार हेमंत सोरेन के घर से ईडी ने बरामद की है, जो कि धीरज साहू के मानेसर स्थित फर्म पर रजिस्टर्ड है।

हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले पर मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं। बताते चले कि ईडी ने हेमंत सोरेन को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया था और उनसे अभी भी पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा भी दे दिया था।
क्यों चर्चा में आए थे कांग्रेस सांसद
गौर करने वाली बात ये है कि बीते दिसंबर, 2023 में आयकर डिपार्टमेंट ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस रेड में इनकम टैक्स विभाग को 351 करोड़ रुपए कैश और कई संपत्तियों के बारे में भी पता चला था। 10 दिनों तक चली इस रेड में नोट गिनने के लिए कुल 40 मशीनों का प्रयोग किया गया था।

