breaking

आप विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में भिड़ गए पार्टी वर्कर, मारपीट में एक गंभीर घायल

आप विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में भिड़ गए पार्टी वर्कर
मारपीट में एक गंभीर घायल

वंदे भारत- ( हर्ष शर्मा )विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जनता का दरबार लगाया गया था जिसमें लोगों के रुके कामों को करवाया जा रहा था। तभी विधायक किसी अन्य जगह उद्घाटन पर गए तो पीछे से वर्करों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मारपीट में एक वर्कर घायल हो गया।

जालंधर के गांव वड़िंग में विधायक द्वारा लगाए जनता दरबार में आप वर्कर आपस में ही भिड़ गए। इसके एक वर्कर बुरी तरह घायल हुआ है जिसे विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी कार में ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान हैप्पी वड़िंग के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जनता का दरबार लगाया गया था जिसमें लोगों के रुके कामों को करवाया जा रहा था। तभी विधायक किसी अन्य जगह उद्घाटन पर गए तो पीछे से वर्करों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मारपीट में एक वर्कर घायल हो गया। घायल कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुआ था।