news

जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को सरकार का नोटिस, जाने क्या है मामला

वंदे भारत– पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि जालंधर की छोटी बरादरी के नज़दीक स्थित कैंब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जा रहा। इस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि कैंब्रिज स्कूल, जालंधर को इस सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

बैंस ने कहा कि राज्य के कानूनी और वैधानिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना और पंजाबी एवं अन्य भाषाओं की शिक्षा के पंजाब एक्ट-2008 के अनुसार राज्य के हर स्कूल के लिए पंजाबी विषय को पहली से दसवीं कक्षा तक अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाना ज़रूरी किया गया है।