पंजाब में कांग्रेस की पहली कन्वेंशन, खरगे ने किसानों का दिया साथ, बोले- ‘BJP ने अभी तक काले कानून नहीं किए रद’
पंजाब में कांग्रेस की पहली कन्वेंशन, खरगे ने किसानों का दिया साथ,
बोले- ‘BJP ने अभी तक काले कानून नहीं किए रद’
वंदे भारत- पंजाब में कांग्रेस की पहली कन्वेंशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, सासंद मनीष तिवारी, अमर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वैडिंग, राजकुमार चब्बेवाल ने स्वागत किया।

कांग्रेस के कई नेता रैली में शामिल हुए। इसी बीच चरणजीत चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता को संबोधि किया।
चन्नी ने मान पर किया वार
चरणजीत चन्नी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिअद और भाजपा का गठबंधन कल भी था और आज भी है। आप तो डूबता जहाज है। डूबते जहाज से चूहे भी भाग जाते है। इनसे कोई समझौता नहीं होगा। वहीं मान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह कभी किसान रहे ही नहीं। होते तो किसानों की सुध लेते और उन्हें मुवाजा देते। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल भी पहुंची।
पंजाब में आप की नहीं, लॉरेंस बिश्नोई की चल रही सरकार: प्रताप सिंह बाजवा
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मोदी का रथ पंजाबी ही रोकेंगे। पंजाब के लोग फतवा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक दिन पहले केजरीवाल ने सरकारी अमले की मदद से जितनी भीड़ जमा की, उस से ज्यादा हमारे कार्यकर्ता आज आए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सरकार चल रही है।

मोदी पीएम बने तो होगा अंतिम चुनाव: बाजवा
बाजवा ने आगे कहा कि हम पहले दिन से अकेले लड़ने के इच्छुक थे और आप ने दिल की इच्छा पूरी की। मोदी फिर प्रधानमंत्री बने तो अंतिम चुनाव होगा क्योंकि उसके बाद संविधान ही बदल दिया जाएगा।
आप सरकार जितने जुल्म कर ले, कांग्रेस नहीं झुकेगी: अमरिंदर सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में 18 सीटों पर सिमटने के बावजूद जांबाज वर्करों ने कांग्रेस को दोबारा जिंदा कर दिया। उन्होंने कहा कि आप को रगड़ कर रख देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं पर आप सरकार जितने भी जुल्म ढाह लें, कांग्रेस नहीं झुकेगी।

जय जवान जय किसान का नारा पंजाब में ही फिट: मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर कहा कि यदि सभी ने मिलकर काम किया तो हम लोकसभा चुनाव में लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारी शान है। जय जवान जय किसान का नारा पंजाब में ही फिट होता है। यहां के जवान सरहद की रक्षा करते है तो किसान अन्न देते है, लेकिन सेंटर ने दोनों को बर्बाद कर दिया। किसानों के खिलाफ कानून पर समझौता किया लेकिन रद्द नहीं किया।
अब किसान उन्हें वोट नहीं देंगे: खरगे
खरगे ने किसानों को फिर दिल्ली पहुंचने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष में कांग्रेस उनके साथ है। जब तक तीन कानून रद्द नही होंगे, वह लड़ेंगे। मोदी ने किसानों के साथ आतंकी शब्द को जोड़ा, जो गलत है। अब किसान उन्हें वोट नहीं देंगे।
चार साल बिताने के बाद अग्निवीर कहां जाएंगे: मल्लिकार्जुन
उन्होंने कहा कि अग्निवीर में जवानी के चार साल बिताने के बाद कहां जाएंगे। उनकी सरकार आई तो फिर भर्ती का पुराना सिस्टम लागू करेंगे। बजट में किसानों के लिए प्रावधान तो रखा लेकिन एक लाख करोड़ खर्च नही कर पाए और वह लेप्स हो गया।

खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता रोज राहुल को गालियां निकलते है। वह तो न प्रधानमंत्री है और न ही कोई पद नही है, फिर भी उनके पीछे लगे रहते है। खरगे ने कहा कि मोदी ने हर टीवी चैनल पर कब्जा कर लिया है। इसे छोड़ वह देश के लिए काम करें।
खरगे ने मोदी पर साधा निशाना
खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी स्वीकार किया कि मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक देश के लिए जो काम किया, वह उल्लेखनीय है। मोदी उनसे सलाह भी लेते है लेकिन कांग्रेस को कोसने से नहीं चूकते। कांग्रेस ने जो किया उसे मोदी ने बर्बाद कर दिया है। जब हम उनकी गलतियां और कमजोरियां सदन में उठाई तो 147 मेंबर को बाहर कर दिया। ऐसी सरकार को रहने का कोई हक नहीं है। देश को सभी बड़ी कंपनियां चंद लोगों को दे कर गरीबों का हक मार रहे हैं। खरगे ने माना कहीं इंडिया गठबंधन हो रहा है, कहीं नहीं हो पा रहा है, पर हमें लड़ना है।
स्टेज और बोर्डों से गायब सिद्धूू
कांग्रेस का बड़ा समेलन हो रहा है तो इसमें कांग्रेस के स्टार परचारक और पर्व परदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गायब हैं। उनकी फोटो किसी एक भी बोर्ड में नहीं दिख रही है।

रैली में लिए जाएंगे कई अहम फैसले
कांग्रेस की पंजाब में पहली कन्वेंशन समराला में आयोजित हुई है। रैली में राज्य स्तरीय कई फैसले लिए जाने की संभावना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कुछ कठिन निर्णय होंगे। नवजोत सिद्धू पर भी कुछ निर्णय लेने का हाइकमान पर दबाव है।
चुनावों को लेकर यह कन्वेंशन अहम
पंजाब में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर यह कन्वेंशन अहम मानी जा रही है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पार्टी को एकजुट करने की कवायद है। ताकि आने वाले चुनावों में सारी पार्टी एक प्लेटफार्म पर आकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर सके। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ की सीटों पर अकेले अपने प्रत्याशियों की घोषणा इसी माह करने का ऐलान किया गया है।

अब देखने योग्य होगा कि पंजाब कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे क्या घोषणाएं करते हैं। आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर लगातार विरोधाभास के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंजाब में गठबंधन की संभावनाओं से इंकार करते हुए सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।
