मुंबई में सहकर्मी के अंतिम संस्कार में चले गए कई रेलवे कर्मी, 147 ट्रेनें करनी पड़ीं रद्द
मुंबई में सहकर्मी के अंतिम संस्कार में चले गए कई रेलवे कर्मी
147 ट्रेनें करनी पड़ीं रद्द
वंदे भारत- ( हर्ष शर्मा ) मुंबई में शनिवार को सेंट्रल रेलवे के कई मोटरमैन की गैर-मौजूदगी के कारण 88 लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लगभग 147 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। एक अधिकारी के अनुसार, मोटरमैन अपने सहकर्मी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे। शर्मा की शुक्रवार को भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय मौत हुई थी। जिसके बाद बाकी के कर्मचारियों ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने का फैसला लिया. साथ ही ओवरटाइम से भी इंकार कर दिया. पहले अंतिम संस्कार दोपहर में होने वाला था लेकिन मृतक के परिवार के देरी से पहुंचने की वजह से शाम 5 बजे तक विधि पूरी हुई. चूंकि तमाम कर्मचारी इस बीच घाट पर ही रुके रहे, लिहाजा रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती गईं. कई ट्रेनें 15 से 30 मिनट की देरी से चलीं. जिससे रेलवे स्टेशनों पर और ट्रेनों के अंदर खचाखच भीड़ देखने को मिली.

