news

3 भारतीयों की कनाडा में सड़क हादसे में हुई मौत

3 भारतीयों की कनाडा में सड़क हादसे में हुई मौत

वंदे भारत- ( जतिन चौहान ) कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया में गुरुवार को दो वाहनों की टक्कर होने से 3 भारतीयों की मौत हो गई। तीनों की पहचान 23 वर्षीय ऋतिक छाबड़ा, उनके 22 वर्षीय भाई रोहन और दोनों के 24 वर्षीय दोस्त गौरव फसगे के रूप में हुई है। जो हाल ही में सेनेका कॉलेज से स्नातक हुए थे और ब्रैम्पटन में रहते थे . यह घातक दुर्घटना ब्रैम्पटन में सुबह लगभग 1:30 बजे हुई.

मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले छाबड़ा बंधुओं और पुणे के रहने वाले फासगे ने सेनेका कॉलेज में अपने समय के दौरान एक करीबी रिश्ता बना लिया था। घटना वाले दिन रीतिक अपने छोटे भाई और गौरव के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था. पुलिस के मुताबिक कार में तीन छात्र सवार थे. पोल से टकराने के बाद गाड़ी टुकड़ों में बंट गई। घायलों को बचाने की कोशिश की गई, जिनकी हालत गंभीर थी, लेकिन कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और तीनों की मौत हो गई. हादसे में मारे गए तीनों लोग पास के सैलून में पार्टटाइम काम करते थे।