news

पेपर पास करवाने के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले प्रोफेसर को NIT जांच कमेटी ने किया बर्खास्त

वंदे भारत– पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। डॉ. बीऑर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालिजी (NIT) में छात्राओं से यौन शोषण करने वाले प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है। ये एक्शन जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया है।

एनआईटी मैनेजमेंट के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने कुछ दिन पहले प्रोफैसर पर सैक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत के बाद कमेटी ने जांच की, जिसके बाद प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है।