पंजाब बोर्ड परीक्षाएं घोषित कार्यक्रम से ही, PSEB ने जारी की एडवाइजरी, भारत बंद का असर नहीं
पंजाब बोर्ड परीक्षाएं घोषित कार्यक्रम से ही, PSEB ने जारी की एडवाइजरी
भारत बंद का असर नहीं
वंदे भारत- ( आकांक्षा श्रीवास्तव ) किसान संगठनों द्वारा घोषित किए गए भारत बंद को देखते हुए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने दसवीं और बारहवीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है।

बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार, 15 फरवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार आज यानी शुक्रवार, 16 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं (Punjab Board Exam 2024) में सम्मिलित होने के लिए स्टूडेंट्स निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पूर्व अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचें ताकि उन्हें भारत बंद के कारण प्रभावित होने वाले यातायात से किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
ऐसे में PSEB ने 15 फरवरी को जारी अपनी एडवाइजरी के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के कारण वर्ष 2023-24 की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री के बोर्ड एग्जाम प्रभावित नहीं होंगे। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम (PSEB Time Table 2024) के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में 16 फरवरी को भारत बंद के चलते पंजाब बोर्ड परीक्षाओं (Punjab Board Exam 2024) के प्रभावित होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, PSEB द्वारा आधिकारिक तौर पर सूचना करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।


पंजाब बोर्ड द्वारा जारी 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार (PSEB Exam Time Table 2024) के अनुसार परीक्षाओं की शुरूआत 13 फरवरी से हुई। सेकेंड्री के एग्जाम 5 मार्च तक और सीनियर सेकेंडी के एग्जाम 30 मार्च 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। इस बार की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने राज्य भर में 310 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

