जालंधर में व्यक्ति पर जानलेवा हमला: परिवार का आरोप- हफ्ता देने से मना किया तो तेजधार हथियार से बुरी तरह काटा
वंदे भारत-( हर्ष शर्मा) पंजाब के जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक के पास एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना स्थल के कुछ वीडियो फोटो सामने आए हैं, जिसमें जख्मी युवक खून से लथ-पथ फुटपाथ पर खड़ा है। वारदात के बाद राहगीरों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
घटना में जख्मी व्यक्ति की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी अपना तेजधार हथियार मौके पर ही छोड़ गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस जल्द परिवार के बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई करेगी

परिवार ने आरोपी पर हफ्ता वसूली के लगाए आरोप
वारदात में जख्मी आबादपुरा के रहने वाले बलजिंदर सिंह बल्ली के पिता सुरिंदर ने बताया कि उनका बेटा श्री गुरु रविदास चौक के पास ढ़ाबा चलाता था। बेटे से हफ्ता वसूली के लिए उक्त आरोपी बंटी अक्सर दुकान पर आकर डराता धमकाता था। जहां आरोपी प्रोटेक्शन मनी की मांग करता था। बल्ली ने पैसे देने से मना किया और अपना काम बंद कर दिया। इसी की रंजिश के चलते बल्ली पर आज हमला कर दिया गया

सुरिंदर ने बताया कि बेटे को पिछले काफी समय से बंटी परेशान कर रहा था। ढ़ाबा बंद होने के बाद वह ड्राइवरिंग करने लगा था। जब आज सुबह वह सवारी छोड़कर श्री गुरु रविदास चौक के पास मौजूद था तो उस पर हमला किया गया। बंटी के साथ उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। हालांकि बंटी को भी चोटें आई है, जिसे इलाज के लिए ऑर्थोनोवा

