Political

सुनील जाखड़ ने सीएम मान पर साधा निशाना, कहा-वे मध्यस्थता कर रहे थे इसलिए वार्ता विफल हुई

वंदे भारत-( हर्ष शर्मा) किसानों के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार करने पर पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने टिप्पणी की है। जाखड़ ने एक्स पर लिखा-यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही है

अपने ट्वीट में जाखड़ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी तंज कसा। जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान के किसानों के वकील के रूप में काम करने से इन वार्ताओं का विफल होना तय था। मान के पास इन वार्ताओं की विफलता से लाभ उठाने के लिए सब कुछ था। अब वह न केवल केंद्र सरकार को बदनाम करने में सक्षम होंगे बल्कि उन किसानों को भी दिल्ली की ओर निर्देशित कर सकेंगे जो शुरू से चंडीगढ़ तक मार्च करना चाहते थे। मान समाधान तक पहुंचने के लिए किसानों और केंद्रीय मंत्रिस्तरीय टीम दोनों के ईमानदार प्रयासों को खतरे में डालकर इस मिशन में सफल हुए हैं।

जाखड़ ने कहा कि पंजाब को आश्चर्य है कि ऐसे व्यक्ति को किसानों का प्रतिनिधित्व करने का वकालत नामा (अधिकार) किसने दिया, जो न केवल अपनी सरकार बनने के पांच मिनट के भीतर एमएसपी प्रदान करने के अपने वादे से मुकर गया, बल्कि पंजाब के किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे से भी धोखा दिया।