breaking

चंडीगढ़ में बना ‘AAP’ का मेयर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द बैलेट पेपर को माना सही, कुलदीप कुमार की जीत

वंदे भारत- सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ ने वीडियो फुटेज और मतपत्रों की जांच के बाद आदेश दिया कि जो 8 वोट अवैध घोषित किये गए थे उन्हें सही माना जाए और उसकी गिनती AAP के मेयर उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में की जाए.

सभी 8 अवैध वोट AAP उम्मीदवार के ही बताए गए थे, जिन्हें सर्वोच्च अदालत ने जांच के बाद सही पाया. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला BJP के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.